Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अंगिका विकास परिषद के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, दिवंगत प्रवीण सिंह व एसडी झा को दी गई श्रद्धांजलि

Adityapur (Sanjeev Mehta) : अंगिका विकास परिषद के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह व परिषद के वरिष्ठ सदस्य व संरक्षक विजय शंकर मिश्रा, डॉ. नुकुल चौधरी, भोला मिश्रा और एचएन झा के हाथों सम्पन्न. सभा का संचालन अश्विनी झा ने किया. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि अंगिका विकास परिषद कई हादसों के बाद भी आज विकास के पथ पर अग्रसर है. परिषद ने अपनी संस्कृति और परंपरा को बचा कर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हमलोग सब चौथेपन में हैं, हम युवा साथियों से आग्रह करते हैं कि वो परंपरा और संस्कृति को बनाये रखे. समाज में खाई बढ़ रही है, परिवार में बिखराव आया है. ऐसे में कोई भी समाज अपने को बचा कर रखती है तो यह उसकी बड़प्पन है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-departments-trouble-increased-due-to-fire-in-saranda-forest/">किरीबुरू

: सारंडा जंगल में लग रही आग से वन विभाग की बढ़ी परेशानी

दिवंगत प्रवीण सिंह व एसडी झा के कार्यों की सराहना की गई

[caption id="attachment_552477" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/angika-samaj-2-300x156.jpg"

alt="" width="300" height="156" /> दिवंगत प्रवीण सिंह व एसडी झा को श्रद्धांजलि दी गई.[/caption] उन्होने कहा कि अंगिका समाज दानी कर्ण के अनुयायी हैं, हमें उस परंपरा को अक्षुण्ण रखना है. हमें अपनी भाषा के लिए एकजुट होना होगा, यह हमारी मातृभाषा है. मौके पर भोला मिश्रा ने दिवंगत पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह और महासचिव को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही. डॉ. नुकुल चौधरी ने अपने एचएन झा ने कहा कि समाज की एकजुटता में प्रवीण सिंह और एसडी झा के कार्य अनुकरणीय है. विजय मिश्रा ने कहा कि यह कटू सत्य है कि अंगिका विकास परिषद को आगे बढ़ाने में पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह और एसडी झा का महत्वपूर्ण योगदान है. परिषद में जाति भेद नहीं है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-departments-trouble-increased-due-to-fire-in-saranda-forest/">किरीबुरू

: सारंडा जंगल में लग रही आग से वन विभाग की बढ़ी परेशानी

ये थे उपस्थित

मौके पर परिषद के ऋतु राज सिंह, एचएन झा, अश्विनी झा, संजीव मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, संजय भारती, कैलाश मिश्रा, रमन सिंह, रजक मिश्रा, टी एन मिश्रा, संजीव झा, राजेश सिंह, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे. सर्वप्रथम परिषद के दिवंगत अध्यक्ष प्रवीण सिंह और दिवंगत एसडी झा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके योगदान की परिषद के लोगों ने चर्चा की. धन्यवाद ज्ञापन ऋतू राज सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-another-car-collided-with-a-car-parked-on-the-roadside/">जमशेदपुर

: सड़क किनारे खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही