Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का वार्षिक समारोह 4 अप्रैल को

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के कोर कमेटी की बैठक सरायकेला स्थित सर्किट हाउस के सभागार में की गई. क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में कुल 10 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में वर्तमान कमेटी के 2 वर्षों के सफलतम कार्यकाल का ध्वनिमत से स्वागत किया गया. साथ ही संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन करते हुए महासचिव रमजान अंसारी ने बताया कि क्लब का वार्षिक समारोह आगामी 4 अप्रैल को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर स्थित सभागार में किया जाएगा. इसे लेकर आगामी 22 मार्च को प्रेस क्लब के जनरल बॉडी की मीटिंग सर्किट हाउस सरायकेला में आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-working-committee-meeting-of-bjp-scheduled-caste-morcha-organized/">जमशेदपुर

: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

जिला प्रशासन की देखरेख में नई कमेटी का होगा गठन

मीटिंग में वार्षिक समारोह की तैयारी सहित चुनाव की तैयारी की रणनीति बनाते हुए चुनाव की घोषणा की जाएगी. बैठक में जिला प्रशासन की देखरेख में नई कमेटी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया. समापन पर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में कोर कमेटी के प्रमोद कुमार सिंह, रविकांत गोप, रास बिहारी मंडल, संतोष कुमार, सुमन मोदक, अजय महतो, उमाकांत कर, विद्युत महतो, संतोष साहू, संजय मिश्रा, अरुण कुमार मांझी, विश्वरूप पंडा, सुमंगल कुंडू उर्फ केबु दा, खगेन चंद्र महतो, अफरोज मल्लिक आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही