Search

 
 
 

आदित्यपुर : यूटीलाइट सर्विस कैफे में एंटी टॉउटिंग टीम की छापेमारी, 25 हजार के 17 रेल टिकट बरामद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के श्रीडुंगरी बस्ती में चक्रधरपुर रेल मंडल की एंटी टॉउटिंग टीम ने शुक्रवार को छापामारी कर रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने का भंडाफोड़ किया है. टीम द्वारा छापामारी में आदित्यपुर आरपीएफ पोस्ट का भी सहयोग लिया गया था. गुप्त सूचना पर टीम ने प्रसाद यूटीलाइट सर्विस कैफे से 25 हजार मूल्य की 17 रेलवे टिकट बरामद की. इनमें तीन लाइव टिकट एक प्रीमियम, एक नार्मल और एक जेनरल टिकट शामिल है, जो की उपभोक्ता को हैंड ओवर नहीं हुई थी. शेष 14 टिकटें उपयोग हो चुकी हैं. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-for-the-promotion-of-free-health-camp-dr-goswami-launched-public-relations-campaign/">चाकुलिया

: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु डाॅ. गोस्वामी ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

कैफे में किये जाते थे इनकम टैक्स व अन्य काम

इस मामले में आरपीएफ ने संचालक सोनारी हाउस नंबर 1254 बी ब्लॉक, क्रिश्चियन बस्ती, शिव मंदिर के पास रहने वाले रंजीत प्रसाद को गिरफ्तार किया है. वह पर्सनल आईडी पर टिकट बनाता था, जिसका नंबर आरएएन 2027 था. उसने आरपीएफ को बताया कि वह सात-आठ सालों से इस धंधे से जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही उसके कैफे में इनकम टैक्स व अन्य काम भी किये जाते थे. उसके पास से छह माह के टिकट का डाटा बरामद किया गया है. टीम उसके कंप्यूटर सिस्टम की जांच कर रही है. टीम ने उसे आदित्यपुर पोस्ट को सौंप दिया है, जहां उसके खिलाफ रेल टिकट की कालाबाजारी करने का मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा. छापामारी में पोस्ट प्रभारी एके पांडे, टॉउटिंग टीम के इंचार्ज एसआई पी मंडल, एएसआई डीके सिंह व अन्य जवान शामिल थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-welcome-to-the-army-soldier-who-returned-after-serving-the-motherland-after-28-years/">आदित्यपुर

: 28 वर्ष बाद मातृभूमि की सेवा कर लौटे सेना के जवान का स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही