Search

 
 
 

आदित्यपुर : शांति समिति की बैठक में प्रेम और सौहार्द से बकरीद मनाने की अपील

 
Adityapur (Sanjeev mehta) : बकरीद को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इसमें प्रेम और सौहार्द से त्याग व बलिदान का त्योहार बकरीद मनाने का निर्णय समिति के सदस्यों ने लिया. सदस्यों ने बैठक के दौरान मुस्लिम बस्ती में गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया. इसके अलावे बस्ती में सफाई और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने की बातें रखी. बस्ती में पाइप लाइन जलापूर्ति बंद है जिसे देखते हुए टैंकर से जलापूर्ति की मांग की गई. सदस्यों ने बस्ती के एच और आई रोड में टैंकर देने का आश्वासन दिया, वहीं बस्ती की सफाई कराने और लाइट दुरुस्त करा देने का भी आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-temperature-dropped-by-1-5-degree-celsius-due-to-rain-people-got-relief-from-heat/">जमशेदपुर

: वर्षा से 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, गर्मी से मिली लोगों को राहत

बस्ती में तैनात रहेगी पुलिस

बस्ती के सदर मो यूनुस ने 29 जून को सुबह 8 बजे बस्ती के ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा किए जाने की जानकारी दी. थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और नमाज के वक्त बस्ती में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी. पुरेंद्र नारायण ने 26 से 29 तक टैंकर से जलापूर्ति करने और नालों आदि की सफाई नगर निगम के माध्यम से कराने का आश्वासन दिया. मो नाजिर ने इमामबाड़ा गली की नाली जाम होने की बात रखी. बैठक में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे, बस्ती के सदर मो. यूनुस, रामचंद्र पासवान, एसआई सत्यवीर सिंह, मो नाजिर हुसैन, अब्दुल मजीद, शेख मंजूर आलम, मेहबूब आलम, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, नौशाद आलम ब्रजेश पति तिवारी, अधिवक्ता संजय कुमार, कैलाश साह, जवाहर लाल सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही