Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एक अक्टूबर को एक घंटे श्रमदान करने की आम नागरिकों से अपील

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम एक अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत एक घंटे का श्रमदान करने की अपील आम नागरिकों से कर रही है. नगर निगम प्रशासन द्वारा स्कूलों, कॉलेजों के साथ क्षेत्र में प्रचार वाहनों से माइकिंग से प्रचार-प्रसार कर रही है. इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है. इसी के तहत आदित्यपुर नगर निगम की टीम द्वारा निकाय क्षेत्र में स्कूलों मसलन सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गायत्री शिक्षा निकेतन समेत अन्य कई विद्यालयों में स्वच्छता संबंधित संवाद एवं स्वच्छ्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें युवा विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-EK-OCT.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-permission-was-not-given-to-cut-2-thousand-trees-hence-the-work-of-water-treatment-plant-is-not-starting/">आदित्यपुर

: 2 हजार पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए नहीं शुरू हो रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य
उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा का मेगा इवेंट के लिए सभी सरकारी अस्पताल, हाउसिंग सोसाइटी, मंदिर कमेटी, सामाजिक संस्था, स्कूल कॉलेज प्रबंधकों को पत्र भेजा गया है. एक अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत लाल बिल्डिंग चौक गम्हरिया, मांझीटोला एवं बंतानगर में स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्णय लिया गया है. प्रशासक स्वयं इसमें हिस्सा लेंगे. इस पखवाड़े में अभी तक मंदिर, मस्जिद के आस-पास के क्षेत्र, स्कूल एवं मार्केट कॉम्लेक्स आदि जगहों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासक ने बताया कि एक अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेगा स्वच्छता अभियान के तहत 1 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटा सामूहिक श्रमदान राष्ट्र के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आम नागरिकों से अपील की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही