Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अंबेडकर चौक पर नुक्कड़ सभा कर जागृति मैदान बचाने की अपील की

Advertisement
Advertisement
Adityapur : जागृति मैदान सहित आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी खेल के मैदानों को बचाने के लिये गुरुवार को अंबेडकर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने नेतृत्व किया. मौके पर आदर्श क्रिकेट क्लब एवं रेलवे इलेवन के खिलाड़ियों को दो क्रिकेट किट जिसमें दो टेनिस बैट, दो विकेट सेट, 6-6 टेनिस बॉल देकर खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया. नुक्कड़ सभा के माध्यम से वक्ताओं ने मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद गण से मैदान के मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया गया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन बच्चों और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य हेतु मैदान बचाना चाहते हैं और कौन कार्यालय बनाने के पक्षधर हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shibu-arrested-for-buying-and-selling-brown-sugar-from-mango-went-to-jail/">जमशेदपुर

: मानगो से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शिबू गिरफ्तार, गया जेल
वक्ताओं ने कहा कि वैसे जनता सब जानती है और जनता सिर्फ नगर निगम बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रही है. नुक्कड़ सभा को एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, एस डी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता विनोद कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, बीडी पांडे, बल्ली यादव, कृष्णा कुमार सिंह, बैजू यादव, आरके अनिल, संजय शर्मा, अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार झा, संजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, दिलीप मंडल, भुवनेश्वर यादव, अजय कुमार, मोहित कुमार, विकास कुमार, माधव घोष ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही