Search

 
 
 

आदित्यपुर : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा मेन हॉस्पिटल और गांधी नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में नामांकन के लिए बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन लेने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है. आवेदक हाथों हाथ 20 अगस्त तक कोल्हान यूनिवर्सिटी में जमा कर सकते हैं. बता दें कि कोल्हान यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग के मात्र 100 सीट हैं, जिनमें 40 सीट टाटा मेन हॉस्पिटल की नर्सिंग कॉलेज के लिए और 60 सीट आदित्यपुर स्थित गांधी नर्सिंग कॉलेज के लिए सुरक्षित हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-256-seats-will-increase-in-the-intermediate-arts-faculty-of-singhbhum-college/">चांडिल

: सिंहभूम कॉलेज के इंटरमीडिएट कला संकाय में बढ़ेगी 256 सीटें
आवेदन भरने के बाद कोल्हान यूनिवर्सिटी 27 अगस्त को प्रवेश परीक्षा लेगी और 30 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा. यह जानकारी गांधी कॉलेज के निदेशक संतोष गुप्ता ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही