Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड 29 में अर्चना और पुरेंद्र ने बांटे 600 कंबल

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर विकास समिति द्वारा नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 29 में घर-घर जाकर 600 कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड 29 अंतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर महावीर नगर, रोड नंबर 10 से की गई. कार्यक्रम में नारी शक्ति वीरांगना, कोल्हान प्रमंडल की अध्यक्ष और पूर्व पार्षद स्वर्गीय राजमणि देवी की बहू अर्चना कुमारी मौजूद थीं. अर्चना कुमारी ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल प्रदान करना अच्छा काम है. उन्होंने कहा कि वे कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर रही हैं. वार्ड की जनता के हितों की रक्षा के लिए भी वह सदैव अपनी माता स्वर्गीय राजमणि देवी के पदचिन्हों पर चलकर वार्ड की जनता के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित हैं. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/three-orphaned-brothers-and-sisters-of-potkas-bhatin-village-want-to-start-a-new-life-with-the-help-of-the-government/">पोटका

के भाटिन गांव के तीन अनाथ भाई-बहन सरकार की मदद से चाहते हैं नई जिंदगी शुरू करना
पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि अब तक वार्ड 28, 29 और 34 में दो हजार से ज्यादा कंबल जरूरतमंदों में बांटे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि समिति 5000 कंबल जरूरतमंदों के बीच बांटेगी. इस वर्ष भीषण कड़ाके की ठंड में नगर निगम द्वारा माननीय पार्षदों के माध्यम से बांटा गया कंबल ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में समिति द्वारा अलाव के लिए लकड़ी भी उपलब्ध कराया जाएगा. कार्यक्रम में राजद नेता देव प्रकाश, बाबूलाल प्रसाद, रंजू देवी मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज चौरसिया, सुरेंद्र प्रसाद, सिंह कृष्णा साहू, संजीव कुमार रामचंद्र मंडल, मिथिलेश झा, राकेश कुमार, सूरज सिंह की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही