Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : परीक्षा पर चर्चा के तहत श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आर्ट व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Adityapur (Sanjiv Mehta) : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सभागार में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को "आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया. इसमें सरायकेला-खरसावां जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों ने शिरकत की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरायकेला जिला आर्चरी अकादमी की अध्यक्ष मीरा मुंडा उपस्थित रहीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां के जितेंद्र कुमार सिन्हा मौजूद रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. मीरा मुंडा ने कहा कि अपार हर्ष की बात है कि आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र से बच्चे बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं. उन्होंने तीरंदाज दीपिका कुमारी का उदाहरण देते हुए कहा कि दीपिका बच्चों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, जिन्होंने अपने परिश्रम से अपना एक मुकाम बनाया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-huge-tusu-mela-organized-at-gopal-maidan-a-glimpse-of-tradition/">जमशेदपुर

: गोपाल मैदान में विशाल टुसू मेला का हुआ आयोजन, दिखी परंपरा की झलक

छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

स्वागत भाषण श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गोविंद महतो ने दिया. उन्होंने कहा कि "परीक्षा पर चर्चा" प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू किया गया एक कार्यक्रम है. एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजीव कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री का एक सपना है. समारोह में विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की निशा कुमारी, द्वितीय स्थान पर आदित्य कुमार और तृतीय स्थान पर सविता कुमारी रही. इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में जमुनादास, प्रतिभा महतो, प्रियंका कुमारी, रूपाली हंसदा, सिंहराय सोए तथा अंजलि गोंड आदि रहीं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-burnt-the-effigy-of-tripura-cm-in-protest-against-the-attack-on-dr-ajay/">आदित्यपुर

: डॉ.अजय पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने त्रिपुरा के सीएम का पुतला फूंका

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा, सरायकेला सांसद प्रतिनिधि विजय महतो तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं में गणेश महाली, राकेश सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, निरंजन मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, विभागीय प्रतिनिधि अभिषेक आचार्य, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रतो महतो के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलसचिव डॉ. भाव्या भूषण, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय सिंह, अकादमिक समन्वयक दिलीप महतो का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही