Search

आदित्यपुर : सार्वजनिक दिंदली दुर्गा पूजा पंडाल में लगी हैं सुनील महतो व निर्मल महतो की कलाकृति

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान में 50 वर्षों से आयोजित हो रहे सार्वजनिक दिंदली दुर्गा पूजा कमेटी का पंडाल इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष पर झामुमो नेता स्व. निर्मल महतो और स्व. पूर्व सांसद सुनील महतो को समर्पित किया है. कमेटी ने खूबसूरत पंडाल का तो निर्माण किया ही है. साथ ही पंडाल के अंदर दोनों नेताओं की हत्या की घटना से संबंधित चित्र व कलाकृति उकेर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. कमेटी के अध्यक्ष और कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने बताया कि उनकी कमेटी अपने गोल्डन जुबली वर्ष पर अपने शहीद नेताओं को समर्पण भाव से श्रद्धांजलि देगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Adityapur-Golden-Jubli-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/home-departments-order-appointment-of-app-who-does-not-contribute-within-a-month-will-be-cancelled/">गृह

विभाग का आदेश, एक माह के अंदर योगदान नहीं देने वाले एपीपी की नियुक्ति होगी रद्द

उन्होंने बताया कि पंडाल का उद्घाटन पंचमी को गुरुवार के दिन संध्या 7 बजे राज्य के कैबिनेट मंत्री चम्पई सोरेन करेंगे. मौके पर कई और गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे. स्व. निर्मल महतो और स्व. सुनील महतो कभी इस कमेटी के पदाधिकारी हुआ करते थे. बता दें कि आदित्यपुर का एकमात्र ऐसा दुर्गा पूजा पंडाल है, जहां पंडाल के साथ भव्य मेले का आयोजन होता है. इसमें दर्जनों तरह के झूले, जादू, पारंपरिक नृत्य, आकर्षक आभूषणों की दुकानें, खाने पीने के स्टॉल आदि लगते हैं. इस वजह से यहां ज्यादा भीड़ जुटती है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp