Search

 
 
 

Adityapur: आसंगी की प्राची प्रधान का अंडर 15 झारखंड क्रिकेट टीम में चयन,  21 को मिजोरम के विरुद्ध खेलेगी पहला मैच

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 10 के आसंगी गांव की रहने वाली प्राची प्रधान का अंडर 15 झारखंड क्रिकेट टीम में चयन हुआ है. प्राची 21 नवंबर को रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने वाले मैच में मिजोरम के विरुद्ध अपना पहला मैच खेलेगी. प्राची का चयन एक आलराउंडर के रूप में टीम के कप्तान के रूप हुआ है.

गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल की छात्रा है प्राची

प्राची आदित्यपुर के गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल की छात्रा है. पिछले सितंबर में 6 से 12 सितंबर तक जेसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में धनबाद ड्रागेन्स की ओर से खेलते हुए उसने बेहतर प्रदर्शन किया था जिसके लिए उसे मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था. प्राची आसंगी गांव के उमाशंकर प्रधान की पुत्री है. उसके पिता ने उसके क्रिकेट के जुनून को देखते हुए जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए भर्ती कराया था. अब प्राची एक बेहतर क्रिकेट प्लेयर बन चुकी है और अपने राज्य का प्रतिनिधित्व के लिए चुनी गई है. इसे भी पढ़ें : Chandil:">https://lagatar.in/chandil-even-after-three-months-the-kingpin-of-fake-illegal-lottery-is-still-away-from-the-police-the-pace-of-illegal-business-is-increasing/">Chandil:

तीन माह बाद भी पुलिस पकड़ से दूर नकली अवैध लॉटरी के सरगना, अवैध कारोबार की गति तेज
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही