Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के आशीष साइंस और जिज्ञानशु बने कॉमर्स के टॉपर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर डीएवी एनआईटी कैम्पस स्कूल के 12वीं के परीक्षा परिणाम में आशीष कुमार सिंह साइंस स्ट्रीम में 96 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉपर बने जबकि साइंस स्ट्रीम में जिज्ञानशू रंजन 95.6 फीसदी अंक लाकर कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर बने हैं. जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य ओपी मिश्रा ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम दोनों स्ट्रीम में शत-प्रतिशत रहा है. स्कूल में साइंस स्ट्रीम में रौनक कुमार त्रिपाठी ने 94.8 फीसदी अंक के साथ दूसरा टॉपर और प्रियम प्रियेश 94.6 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा टॉपर बना है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-homecoming-of-two-youths-hostage-at-glaze-india-in-jhumritilaiya/">घाटशिला

: झुमरीतिलैया में ग्लेज इंडिया में बंधक दो युवकों की हुई घर वापसी

प्राचार्य ने छात्रों एवं शिक्षकों को दी बधाई

वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में तेजस्वी ने 90.4 फीसदी अंक के साथ दूसरे और नेहा प्रधान ने 90 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा टॉपर बना है. प्राचार्य ओपी मिश्रा ने बताया कि दोनों स्ट्रीमों के सभी छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं. उन्होंने कोरोना में पढ़ाई और प्रैक्टिकल बाधित होने के बावजूद बेहतर रिजल्ट बताया और अभी स्कूल के शिक्षण पद्धति में आवश्यक सुधार लाने की बात कही. उन्होंने सभी छात्रों को बेहतर रिजल्ट के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बेहतर रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही