Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आशीष नेपाल सीमा से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Adityapur : सोशल मीडिया पर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर बॉबी सिंह को गाली गलौज कर धमकी देने वाले नशेड़ी आशीष पाठक को रांची एटीएस ने मधुबनी से नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है. गैंगस्टर सुजीत सिन्हा व अमन साहू गिरोह के नाम पर आशीष पाठक ने रांची के होटल व्यवसायी से एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगी थी. हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, झामुमो नेता संतोष थापा सहित कई लोगों को बालू उठाव समेत अन्य कार्यों को लेकर धमकी दी थी. इसके अलावा नशा का कारोबार समाप्त करने के लिए नशा कारोबारियों को भी चेतावनी दी थी. लगभग दो वर्ष पूर्व आशीष पाठक ने भाटिया बस्ती में कारोबारी व उसके पुत्र को अपने दोस्तों के साथ तलवार मारकर घायल कर दिया था. इस मामले में वह जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-22-positive-in-corona-investigation-of-24-people-record-is-breaking/">किरीबुरु

: 24 लोगों की कोरोना जांच में 22 पॉजिटिव, रिकॉर्ड टूट रहा है
जेल से छूटने के बाद उसके माता-पिता ने उसे गांव भेज दिया था. आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि जल्द ही आशीष पाठक को रिमांड पर लिया जाएगा. इधर मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ करने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे रांची रवाना हो गए हैं. सुजय नंदी हत्याकांड में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से ही वह लगातार हथियार के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर रहा था. नगर निगम के डिप्टी मेयर समेत कई लोगों को जान से मारने की धमकियां दे रहा था.

खुलेगा धमकी का राज

आशीष ने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में आदित्यपुर पुलिस ने केस दर्ज कर अनुसांधान शुरू कर दिया है. वहीं डिप्टी मेयर द्वारा आरोप लगाया गया था कि किसी के इशारे पर ही वह जान से मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आने की संभावना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही