Search

 
 
 

आदित्यपुर : एएसआई विजय यादव सड़क दुर्घटना में घायल, टीएमएच में भर्ती

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना में पदस्थापित एएसआई विजय यादव सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. थाना के काम से वे सरायकेला कोर्ट गए हुए थे. वापसी के क्रम में सदर अस्पताल के पास अचानक एक जानवर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए. इस दुर्घटना में उनकी बाइक भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है. उन्हें राहगीरों ने बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि विजय यादव के एक हाथ की हड्डी टूट गई है, और शरीर में कई जगह अंदरूनी चोट आई है. फिलहाल उनका टीएमएच में इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-sini-soren-sitting-on-fast-unto-death-since-monday-after-protesting-for-seven-days/">जमशेदपुर

: सात दिन तक धरना के बाद सोमवार से आमरण अनशन पर बैठी मुखिया सिनी सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही