Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसिया ने जिला प्रशासन को दिव्यांग मतदाताओं के लिए सौंपी 250 व्हील चेयर

 
  • अध्यक्ष बोले- सवैतनिक अवकाश देंगे कामगारों को
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के आग्रह पर उद्यमी संगठन एसिया द्वारा गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सरायकेला खरसावां को सीएसआर के तहत आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आदित्यपुर के ऑटो क्लास्टर में 250 व्हील चेयर प्रदान किया गया. दिव्यांगों को मतदान केंद्र पर सहूलियत के लिए एसिया ने औद्योगिक क्षेत्र के कंपनियों के मदद से व्हील चेयर प्रदान किया गया है. योगदान करनेवाले कंपनियों में झारखंड ग्रैंड केम, पीएसपीएल स्टील, मेटाफेब इंडस्ट्री, हाइको इंजीनियर्स, सुदीसा फाउंड्री ने सहयोग किया. 250 व्हील चेयर के लिए एसिया ने कुल 17 लाख की लागत से दिल्ली से व्हील चेयर मंगवाकर निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-leader-jagdish-narayan-choubeys-only-son-commits-suicide-in-vadodara/">आदित्यपुर

: कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे के इकलौते पुत्र ने बड़ोदरा में की आत्महत्या
एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने बताया की एसिया कल से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी. इसके लिए होर्डिंग, पोस्टर आदि लगाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया की औद्योगिक क्षेत्र में 1 लाख 40 हजार मजदूर हैं इनके परिजनों को जोड़े तो चार लोकसभा क्षेत्र मिलाकर करीब पांच लाख मतदाता मतदान करेंगे. मौके पर ट्रस्टी एसएन ठाकुर, महासचिव प्रवीण गुटगुड़िया, उपाध्यक्ष संतोख सिंह, सुधीर सिंह, राजीव रंजन उर्फ मुन्ना आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही