Search

 
 
 

Adityapur : सीएम को एसोसिएशन ने सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मुख्यमंत्री के गम्हरिया आगमन पर बुधवार को झारखंड प्रदेश फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है. जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव और कोल्हान के संयोजक फुलकांत झा ने बताया कि अब तक पीडीएस के दुकानदारों को सभी सरकार ठगती ही आई है. उनकी मांगों में अनाज वितरण के कमीशन में 1 रुपये के बदले 50 पैसा दिया जा रहा है और 50 पैसा बाद में देने का आश्वासन दिया जाता है जो कई वर्षों से लंबित है. जिसे शीघ्र दिया जाये. इसके अलावा अनुकम्पा की माँग में उम्र की बाध्यता समाप्त की जाय, स्टेट में सभी दुकानदारों को स्वास्थ्य बीमा (स्मार्ट कार्ड) के रूप में 15 लाख रुपये का बीमा का लाभ दिया जाय. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/liquor-shop-workers-get-less-salary-adulterated-liquor-is-sold/">शराब

दुकान पर काम करने वालों को मिलता है कम वेतन, बिकती है मिलावटी शराब
दुकानदारों के आकस्मिक निधन पर तत्काल उसे श्राद्धकर्म के लिए 3 लाख देने की व्यवस्था की जाय, प्रत्येक पंचायत में कम से कम 2-3 क्विंटल चावल प्राकृतिक आपदा, तथा गरीब लोगों के श्राद्धकर्म हेतु देने का प्रावधान किया जाय, तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा पीडीएस दुकानदारों को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी जो आज तक प्रभावी नहीं हुआ है. इसपर अमल किया जाय, दुकानदारों को दुकान का भाड़ा, ई-पॉश मशीन का रील तथा बिजली बिल के एवज में कम से कम 3000 रूपया भुगतान किया जाय, जो दुकानदार स्वेच्छा से सेवा निवृति लाभ लेना चाहे उन्हें कम से कम 10000 रुपये प्रति माह जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाय, पीडीएस में शिक्षित युवाओं की बहाली की जाय, प्रत्येक परिवार को 2 किलो चीनी प्रति माह उपलब्ध कराई जाय, साथ ही केरोसीन तेल की उपलब्यता 50 से 60 रुप्पय प्रति लीटर की दर पर कराये जाने की मांगें शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही