Search

आदित्यपुर : बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से अटल पार्क शिविर लगाया गया

Adityapur (Sanjeev Mehta) : पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) के लाभुकों के लिए बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से अटल पार्क शिविर लगाया गया. शिविर में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत शहरी बेरोजगार महिला समूह और एसएचजी के बीच ऋण आवेदन, व्यक्तिगत स्वरोजगार आवेदन, मुद्रा लोन, अटल पेंशन योजना और जिन महिला समूह के सदस्यों का व्यक्तिगत खाता नहीं है उनका खाता खुलवाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Adityapur-Atal-Park-1.jpg"

alt="" width="600" height="306" /> इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-government-was-corruption-based-india-developed-under-modi-rule-deepak-prakash/">कांग्रेस

की थी करप्शन बेस्ड सरकार, मोदी राज में विकसित हुआ भारत : दीपक प्रकाश
स्ट्रीट वेंडरो के आवेदन लिये गये, जिन्हें 10, 20 और 50 हजार रुपये के ऋण चाहिए विभिन्न योजनाओं के लिए करीब 500 से अधिक आवेदन जमा लिए गए हैं. पीएमवाई के 780 घरों के लिए 205 लोगों ने 92 हजार रुपए दूसरी किस्त के रूप में जमा किये हैं. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि बैंक के ऋण की वजह से कई लोग किस्त अदा नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे लोग बैंक प्रबंधन से बातें हुईं है सम्भवतः लाभुकों को ऋण मिल जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp