Adityapur : आदित्यपुर में टोल ब्रिज कंपनी एटीबीसीएल स्वर्णरेखा नदी के तट का अतिक्रमण किया है. कंपनी ने निर्धारित स्थान से नौ मीटर हटकर पुल निर्माण किया है. टोल ब्रिज का निर्माण नदी की मुख्य धारा वाले स्थान से हटकर किया गया है. इस कारण आदित्यपुर की ओर नदी का कटाव हो रहा है. इस संबंध में स्वर्णरेखा मल्टीपर्पस परियोजना (एसएमपी) के ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के खरकई नहर प्रमंडल आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंता (ईई) कुमार अरविंद ने एटीबीसीएल के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है. पत्र में अतिक्रमण को लेकर आवश्यक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश भी दिया है. खरकई नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने पत्र जारी कर बताया है कि सरकार और एटीबीसीएल कंपनी के बीच एकरारनामा के तहत टोल ब्रिज का निर्माण कराया गया है. कार्यपालक अभियंता ने ब्रिज बनने के पूर्व का हाइड्रोलॉजी का क्लियरेंस अनुमोदन रिपोर्ट भी मांगी है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/ADITYAPUR-TOL-1-300x176.jpg"
alt="" width="300" height="176" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/ADITYAPUR-TOLBRIZ-11-300x104.jpg"
alt="" width="300" height="104" /> आदित्यपुर टोल ब्रिज.[/caption] पत्र के माध्यम से एटीबीसीएल कंपनी को बताया गया है कि अगर टोल ब्रिज बनने के दौरान कंपनी द्वारा हाइड्रोलॉजी क्लियरेंस प्राप्त नहीं किया गया है तो बताया जाए कि हाइड्रोलॉजी का क्लियरेंस का अनुमोदन है या नहीं. क्योंकि स्थल निरीक्षण में टोल ब्रिज एक्सिस पर पानी का रास्ता बाधित होता दिख रहा है. इसके लिए जल संसाधन विभाग हाइड्रोलॉजी की जांच कराने को स्वतंत्र होगी और इसमें कंपनी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
alt="" width="300" height="176" />
टोल ब्रिज एक्सिस पर पानी का रास्ता हो रहा बाधित
[caption id="attachment_202262" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="104" /> आदित्यपुर टोल ब्रिज.[/caption] पत्र के माध्यम से एटीबीसीएल कंपनी को बताया गया है कि अगर टोल ब्रिज बनने के दौरान कंपनी द्वारा हाइड्रोलॉजी क्लियरेंस प्राप्त नहीं किया गया है तो बताया जाए कि हाइड्रोलॉजी का क्लियरेंस का अनुमोदन है या नहीं. क्योंकि स्थल निरीक्षण में टोल ब्रिज एक्सिस पर पानी का रास्ता बाधित होता दिख रहा है. इसके लिए जल संसाधन विभाग हाइड्रोलॉजी की जांच कराने को स्वतंत्र होगी और इसमें कंपनी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
Leave a Comment