Search

 
 
 

Adityapur ATM Fraud: ATM में कार्ड फंसने के बाद युवक के खाते से निकाले गये 51 हजार रुपये

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज निवासी राजश्री चक्रवर्ती के साथ एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक का एटीएम कार्ड निकालकर उसके खाते से हजारों रुपये की निकासी कर ली और कार्ड से खरीदारी भी की.
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीनाथ ग्लोबल विलेज निवासी राजश्री चक्रवर्ती के साथ एटीएम फ्रॉड का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक का एटीएम कार्ड निकालकर उसके खाते से हजारों रुपये की निकासी कर ली और कार्ड से खरीदारी भी की. मामले को लेकर पीड़ित राजश्री चक्रवर्ती ने आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

 

ATM में कार्ड फंसने के बाद हुई ठगी

पुलिस को दिये आवेदन में राजश्री चक्रवर्ती ने बताया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 9:15 बजे वह आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे थे. उन्होंने अपने खाते से एटीएम के माध्यम से 500 रुपये निकाले. इसके बाद एटीएम स्क्रीन चालू रहने के कारण उन्होंने कार्ड दोबारा मशीन में लगाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कार्ड लॉक होकर मशीन में फंस गया.

 

हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया  

पीड़ित ने बताया कि एटीएम के बाहर लगे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया गया, जहां से उन्हें बैंक शाखा जाने की सलाह दी गयी. इसके बाद वह एटीएम से बाहर निकल गए. कुछ देर बाद जब उन्हें संदेह हुआ तो वे वापस मशीन के पास पहुंचे, लेकिन उनका एटीएम कार्ड वहां नहीं मिला.

 

खाते से 49 हजार रुपये से ज्यादा निकाले गये 

राजश्री चक्रवर्ती के अनुसार एटीएम में मौजूद एक व्यक्ति ने उनका कार्ड निकाल लिया था. कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे. इसमें 20 हजार रुपये, 20 हजार रुपये और 9500 रुपये की निकासी की गयी. इसके अलावा 1568.25 रुपये की खरीदारी विशाल मेगा मार्ट में कार्ड के जरिए की गयी. इस तरह उनके खाते से कुल 51 हजार रुपये से अधिक की राशि का नुकसान हुआ.

 

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित ने बताया कि एटीएम में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को वह दोबारा देखने पर पहचान सकते हैं. घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गयी है. आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही