Search

 
 
 

आदित्यपुर : छापामारी करने गई आरआईटी पुलिस पर बाघमुंडी में हमला, तीन घायल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आर्म्स एक्ट के आरोपी को पकड़ने आरआईटी पुलिस मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बाघमुंडी थाना के कोड़ेंग गांव गई थी. जहां 20-30 अज्ञात लोगों के साथ आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया. यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में ग्रामीणों पर अपराधी को भगाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बाघमुंडी थाना में बुधवार को मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : हे">https://lagatar.in/hey-ram-the-authorities-of-reims-are-not-even-ashamed-to-see-the-plight-of-the-mortuary/">हे

राम… मॉर्चरी की दुर्दशा देखकर रिम्स के अधिकारियों को तनिक भी लाज नहीं आती
थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने बताया कि वहां ग्रामीणों ने अपराधी को भगाने के साथ पुलिस बल पर जानलेवा हमला किया, वर्दी फाड़ने की कोशिश की है. वे मंगलवार को चार पुलिस के जवानों के साथ बाघमुंडी थाना के कोड़ेंग गांव में कांड संख्या 77 / 23 के आर्म्स एक्ट के आरोपी को पकड़ने गए थे. वहां आरोपी बैधनाथ महतो के घर में छुपे थे. लेकिन ग्रामीणों के हमले से आरोपी फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : तीसरे">https://lagatar.in/guaranteed-to-make-india-the-third-top-economy-in-the-third-term-modi/">तीसरे

टर्म में भारत को तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी : मोदी
जब बैधनाथ महतो से पूछताछ की जा रही थी, उसी समय बैधनाथ महतो, राजीव एवं 20-30 अज्ञात लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट के बीच ही आरोपी विकास कुमार महतो मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों के हमले में पुलिस उमाशंकर कुमार सिंह, उद्धम सिंह, पंकज कुमार शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज बाघमुंडी अस्पताल में कराया गया और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही