Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नगर निगम का बोर्ड लगे होने के बावजूद वार्ड 28 में जमीन कब्जाने का प्रयास

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में नगर निगम का बोर्ड लगे होने के बावजूद सरकारी जमीन की समतलीकरण कर कब्जाने का प्रयास जारी है. सरकारी जमीन कब्जाने का मामला नगर निगम के मेयर का वार्ड 28 के नदी किनारे का है. वहां रह रहे स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि कोई गुप्ता बंधु के द्वारा जमीन का समतलीकरण और रास्ते बनाकर जमीन की घेराबंदी करने का प्रयास चल रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-lack-of-passenger-facilities-at-kanimahuli-halt-in-beautification/">चाकुलिया

: सौंदर्यीकरण की बयार में कानीमहुली हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का टोटा

10 एकड़ जमीन पर भू माफिया की नजर

बता दें कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में सरकारी जमीन पर यूं तो यहां की 60 फीसदी आबादी बसी हुई है, अब बाकी बचे सरकारी जमीन (गैरमजरूआ आम व खास) की खरीद बिक्री कर जमीन माफिया मालामाल हो रहे हैं. इसमें अंचल कार्यालय में सक्रिय दलाल की भूमिका रहती है. अगर भू माफिया का दलाल से नहीं पटा तो कभी कभार जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी होती है. बता दें कि जिस जमीन को कब्जाने का प्रयास चल रहा है वहां पहले भी खरीद बिक्री की बातें सामने आई थी तब अंचल कार्यालय के द्वारा कार्रवाई कर हटाया गया था, और चहारदीवारी को ढहाया गया था. बाद में वहां नगर निगम द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया, और कुछ जमीन पर सामुदायिक भवन और एक सैनिक भवन का निर्माण कराया गया है. लेकिन अब भी वहां बाकी बचे करीब 10 एकड़ जमीन पर भू माफिया की नजर है जो उसे कब्जाने के फिराक में हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-20-steps-away-from-sidgoda-top-thieves-steal-in-a-gumti/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा टीओपी से 20 कदम की दूरी पर चोरों ने एक गुमटी में की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही