Search

 
 
 

आदित्यपुर : डिजिटल मार्केटिंग कारोबारी के अपहरण का प्रयास, कार का तेल खत्म होने पर योजना हुई विफल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आरआईटी मोड़ के पास से गुरुवार की रात करीब 11 बजे पांच हथियार बंद अपराधियों ने डिजिटल मार्केटिंग करने वाले एक कारोबारी सुमित राज पटेल का अपहरण कर लिया था. अपहरण करने के बाद आरोपियों ने युवक के परिजनों से छह लाख की फिरौती मांगी, हालांकि युवक की किस्मत ठीक थी कि बदमाशों के कार का तेल खत्म हो गया. जिसके बाद काफी देर तक अर्का जैन कॉलेज जाने वाले रास्ते में स्थित जंगलनुमा झाड़ी में पिस्तौल की नोंक पर युवक को बंधक बनाकर फिरौती की रकम की मांग करते रहे. हालांकि इसी क्रम में मामले की शिकायत आदित्यपुर पुलिस से की गई. जिसके बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के साथ तीन थाने की पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई. इस दौरान पुलिस फोन लोकेशन के आधार पर बदमाशों तक पहुंच गई. हालांकि पुलिस को देखकर सभी बदमाश फरार हो गए. पुलिस ने मौके से अपहृत सुमित राज को बरामद कर लिया. वहीं पुलिस ने मौके से अपहरण में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है. पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ceremonial-farewell-given-to-prof-ahmed-badr-and-lab-incharge-joy-banerjee-on-retirement-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में सेवानिवृत्ति पर प्रो अहमद बद्र और लैब इंचार्ज जॉय बनर्जी को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई

पिस्तौल की बट से मारकर किया जख्मी

पीड़ित के बताया की इस अपहरण में मुख्य रूप से पटना का रहनेवाला सुदर्शन सर्राफ शामिल है. जो उसके साथ पहले डिजिटल मार्केटिंग के काम करता था. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे जुगसलाई के एक व्यक्ति ने डिजिटल मार्केटिंग में पैसा लगाने को लेकर फोन किया था, जिसे मिलने के लिए वह अपने सीनियर अरविंद के साथ आरआईटी मोड़ के पास पहुंचा था. वहां अरविंद के सामने ही सुमित को पिस्तौल की नोंक पर कार में खींच लिया गया. अरविंद शोर मचाते रह गया. इस दौरान कार को आरोपी लेकर निकल गए. अपहृत युवक को बदमाश आरआईटी मोड़ से लेकर सीतारामपुर डैम होते हुए अर्का जैन कॉलेज के रास्ते में जा रहा थे. इसी क्रम में कार का पेट्रोल खत्म हो गया. इस दौरान अपहरणकर्ता 8002508801 नंबर से अपहृत युवक के परिवार से लगातार फिरौती मांग करते रहे. कार में तेल खत्म होने के बाद बदमाश काफी मजबूर हो गए. इस दौरान सुमित राज को पिस्तौल की बट से मारकर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया गया. इसी क्रम में रात करीब 12.30 बजे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और अपहृत युवक को बरामद कर लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-special-mediation-campaign-will-run-till-30-september/">चांडिल

: 30 सितंबर तक चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान

साथ में काम करने वाले कर्मचारी ने रची साजिश

पीड़ित सुमित राज पटेल आदित्यपुर के गोकुल नगर का रहने वाला है. वह एनआईटी से पास आउट है. फिलहाल वह क्रिप्टो करेंसी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है. सुदर्शन सर्राफ भी उसी कंपनी का एजेंट था, जिसे पता था की सुमित बहुत पैसा कमा रहा है. जिसके बाद अपहरण की साजिश रची और शहर के कुछ बदमाशों के साथ इस घटना को अंजाम दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही