Search

 
 
 

आदित्यपुर : हरिओमनगर रोड नंबर 1 के पास दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई का प्रयास

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिओम नगर रोड नंबर 5 की रहने वाली एक महिला से रोड नंबर 1 के समीप दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने चेन छिनतई का प्रयास किया. घटना गुरुवार करीब डेढ़ बजे की है. हालांकि बाइक सवार युवक इसमें सफल नहीं हो सके. चेन महिला के गले से नीचे गिर गयी. इस बीच महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की शोर सुन स्थानीय लोगों ने युवकों को खदेड़ना शुरू किया, जिसके बाद सभी युवक हरिओम नगर के रास्ते जयप्रकाश उद्यान की ओर भाग निकलने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kanchan-sentenced-to-two-years-for-trying-to-rape-woman/">जमशेदपुर:

महिला से दुष्कर्म का प्रयास करनेवाले कंचन को दो साल की सजा

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही खरकई टीओपी की पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवकों के संबंध में जानकारी जुटाने में जुट गई. इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया, कि टीओपी में मुस्तैद जवानों द्वारा युवकों का पीछा किया गया, मगर युवक जमशेदपुर की तरफ भाग निकले. सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. जल्द ही युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. पीड़ित महिला द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही