Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का प्रयास, स्क्रैप ले गए चोर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की रात चोरी का प्रयास हुआ है. इस बात की जानकारी बुधवार सुबह स्वास्थ्य कर्मियों को तब हुई, जब वे अस्पताल पहुंचे. यहां आयुष विभाग में सारे सामान बिखरे पड़े थे और कुछ स्क्रैप गायब थे. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि चोर कुछ एक सामान ही ले गए है. इनमें लोहे की खिड़की और एक स्ट्रेचर शामिल हैं. वैसे कार्यालय में कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर आदि सुरक्षित हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-district-council-member-and-head-kulitodang-upgraded-high-school/">चक्रधरपुर

: जिला परिषद सदस्य व मुखिया ने कुलीतोडांग उत्क्रमित उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण

रात में सुरक्षाकर्मी को तैनात करने की तैयारी

स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत ही इसकी जानकारी तत्काल सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार को दी, जिसपर उन्होंने तत्काल सामान आदि की सूची तैयार करने को कहा और चोरी के प्रयास की जानकारी आदित्यपुर थाना को लिखित रूप से देने का आदेश दिया. इस संबंध में सीएस डॉ विजय कुमार ने कहा कि चूंकि रात में भी गेट खुला रखना मजबूरी है जिससे कि असामजिक तत्व रात में अंदर घुस आते हैं. उन्होंने इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए डीसी से अस्पताल की सुरक्षा के लिए रात में नाईट गार्ड की तैनात करने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही