Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को मिलेंगे प्लॉट

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में अब ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को भी प्लॉट मिलेंगे. यह निर्णय जियाडा बोर्ड ने लिया है. जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने बताया कि ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों की उदासीनता की वजह से लिया गया है. 83 एकड़ में स्थापित ईएमसी साइट की सड़कें और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर भी अब जर्जर होने लगी है, जिसे देखते हुए जर्जर हो रही इंफ्रास्ट्रक्चर को सजाने संवारने का कार्य जियाडा ने लिया है. बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर अब जियाडा करीब 120 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है. इस नए औद्योगिक क्षेत्र का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2020 में किया था. इस नई साइट पर कुल 52 प्लॉट पर कंपनियों को स्थापित करने और करीब 15 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-did-not-get-bail-from-sc-today/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल को आज SC से नहीं मिली बेल, अब 30 अक्टूबर को सुनवाई

अब तक इन कंपनियों ने लिया है प्लॉट

संधू टेक्नोक्रेट्स, गोबोस होल्डिंग, अजंता रिफॉस्टल केमिकल्स, रोजा टेक्नोलॉजी, बीएसए कारपोरेशन, होपला सस्टेनिबिलिटी सॉल्यूशन, एपी इलेक्ट्रो मैक्स, स्मार्ट इंफोकॉम, बीएस इंटरप्राइजेज, भालोटिया मटकोक, एसीई पावर इलेक्ट्रॉनिक, ईस्टर्न एजेंसीज, मीडिया मैजिक, श्री गणेश इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक, कुहू लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, सुभ्रा इंफोटेक आदि इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-fixed-the-maintenance-amount-at-rs-1000-sc-expressed-surprise/">झारखंड

HC ने मेंटेनेंस राशि 1000 तय की, SC ने हैरानी जतायी, कहा-5000 दें

यहां 50 फीसदी सब्सिडी पर जमीन उपलब्ध

ईएमसी में उद्योग स्थापित करने के लिए झारखंड सरकार की उद्योग विभाग ने उद्यमियों को इस साइट पर उद्योग स्थापित करने के लिए 50 फीसदी सबसिडी पर जमीन उपलब्ध करा रही है. इसके अलावा यहां 15 तल्ला फ्लैटेड फैक्टरी भी उपलब्ध है, जिसमें 15 रुपए वर्गफीट की दर से जगह दी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही