Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र के बाबाआश्रम में सोमवार रात करीब 35 वर्षीय ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. ऑटो चालक बाबा आश्रम में किराये के मकान में सपरिवार रहता था. मृतक चालक का नाम रूपम महतो है. सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-gujarat-titans-top-after-defeating-hyderabad-gill-washes-bowlers/">IPL
2023 : हैदराबाद को हराकर गुजरात टाइटंस टॉप पर, गिल ने गेंदबाजों को धोया
: रेलवे ट्रैक पर पुलिस जवान का शव बरामद, ट्रेन से कटकर हुई मौत [wpse_comments_template]
2023 : हैदराबाद को हराकर गुजरात टाइटंस टॉप पर, गिल ने गेंदबाजों को धोया
मृतक नशे का आदी था
बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और अपनी बीवी एवं दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था. बीती रात पत्नी खाना-पीना खाकर बच्चों को लेकर छत पर सोने चली गई, सुबह उठकर देखा तो नीचे कमरे में रूपम पंखे के सहारे झूलता मिला. शोरगुल की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. आस पड़ोस के लोगों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक नशे का आदी था और आए दिन नशे की हालत में अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था. आरआईटी पुलिस शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया है और परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-policeman-found-on-railway-track-killed-by-train/">पलामू: रेलवे ट्रैक पर पुलिस जवान का शव बरामद, ट्रेन से कटकर हुई मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment