Search

 
 
 

आदित्यपुर : घोड़ा बाबा मंदिर में लगे मेले में गैस सिलेंडर फटने से ऑटो चालक घायल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित पारंपरिक घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में लगे मकर सक्रांति के मेले में मुख्य अचानक गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससेभगदड़ मच गई मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला‌ ब्लास्ट इतना जोरदार हुआ की मुख्य मार्ग पर गुजरते ऑटो के पुर्जे टूटकर सीट में बिखर गए एवं ऑटो चालक बुरी तरह से घायल होकर लहूलुहान हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-coaches-of-goods-train-derailed-in-tatanagar-yard/">जमशेदपुर

: टाटानगर यार्ड में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
स्थानीय लोगों एवं मेला आयोजन समिति के द्वारा घायल को उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. बता दें कि गम्हरिया प्रखंड परिसर मुख्यालय से थोड़ी ही दूर पर मौजूद मुख्य मार्ग के किनारे घोड़ा बाबा मंदिर परिसर जिसे बोड़ाम थान के नाम से भी जाना जाता है. बताया जाता है कि बीते 200 सालों प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के एक दिन के बाद यहां पारंपरिक विधि से अखान जात्रा पूजा की जाती है. इसे भी पढ़ें : श्रीकृष्ण">https://lagatar.in/shri-krishna-janmabhoomi-shahi-masjid-case-shock-to-hindu-side-from-sc-survey-banned/">श्रीकृष्ण

जन्मभूमि-शाही मस्जिद केस : SC से हिंदू पक्ष को झटका, मस्जिद के सर्वे पर लगायी रोक
जहां भगवान बलराम एवं भगवान श्री कृष्ण की पूजा काले और श्वेत घोड़े के रूप में होती है. सुबह 4:00 बजे से ही यहां हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था. हर वर्ष यहां हजारों श्रद्धालु पूजा करते हैं. जहां अचानक सुबह 7:30 बजे के दरमियान एक जोरदार धमाका हुआ इसके बाद पूरे मुख्य मार्ग एवं पूजा स्थल में अफरा तफरी और भगदड़ सी मच गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही