Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ऑटो चालकों ने पेड़ काटने का किया विरोध, पुलिस ने गृहस्वामी को लगाई फटकार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर दो के रोड नंबर 19 में चौक पर 20 वर्ष पुराने पेड़ को मंगलवार की सुबह गृहस्वामी द्वारा काटने का प्रयास किया जा रहा था. वहां स्थित ऑटो स्टैंड के चालकों ने इसका विरोध कर दिया. बात बढ़ते देख ऑटो चालकों ने आरआईटी थाना को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आरआईटी पुलिस ने पेड़ काटने से रोका और गृहस्वामी को जमकर फटकार लगाई. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-a-young-man-climbed-on-a-high-tension-wire-pole-in-a-state-of-intoxication/">मुसाबनी

: हाईटेंशन तार के पोल पर नशे की हालत में चढ़ा युवक

पेड़ के नीचे राहगीर करते है आराम

बताया जाता है कि रोड नंबर 19 चौक पर पेड़ के नीचे छाया रहने की वजह से ऑटो चालक, यात्री आदि सिर छुपाते हैं जो सामने के घरवालों को पसंद नहीं है, इसी बात को लेकर गृहस्वामी पेड़ को काटकर हटाना चाहते हैं. आरआईटी पुलिस ने गृहस्वामी को फटकार लगाते हुए कहा कि पेड़ काटने का दोबारा प्रयास किया तो जेल जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjp-leaders-discussed-welfare-schemes-in-selfie-program/">चांडिल

: सेल्फी कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही