Search

 
 
 

आदित्यपुर : ऑटो चालकों ने बगैर नशा किए ऑटो चलाने की ली शपथ

 
  • शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक यूनियन के सदस्यों ने मनाया होली मिलन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रविवार की सुबह पात्रा कंपलेक्स आदित्यपुर परिसर में शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक यूनियन कोल्हान प्रमंडल ने एक आवश्यक बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया. जिसमें यूनियन के पदाधिकारी और करीब 100 टेम्पो चालक शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष केपी तिवारी ने की. बैठक में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा भी की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rs-81-crore-electricity-bill-outstanding-at-government-offices-in-kolhan/">आदित्यपुर

: कोल्हान में सरकारी कार्यालयों पर 81 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया
बैठक में सभी ऑटो चालकों से अनुरोध किया गया कि सभी लोग बिना किसी नशा सेवन किए होली के मौकों पर ऑटो चलाएंगे और अपने यात्रियों को सुविधा के साथ सुरक्षित गंतव्य स्थान पर पहुंचाएंगे. बैठक में उपस्थित लोगों में इंटक सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष केपी तिवारी, सुनील सिंह, सुशील सिंह, उपेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, गौतम झा, रामानंद शर्मा, बबलू प्रसाद, विजय कुमार गुप्ता, राजेश तिवारी, मंटू सिंह, अयोध्या गिरी, जगन्नाथ महतो, उमेश सिंह, चंद्रजीत, अशोक सिंह, अरुण कुमार, अमरेश कुमार सिंह, अशोक सिंह, मुकेश सिंह,संजय कुमार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही