Adityapur (Sanjeev Mehta) : बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी (एबीवीपी) ने शुक्रवार को राम मंदिर प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर लगाया. कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ होम्योपैथी क्लिनिक की डॉ रेणु शर्मा ने भी अहम योगदान दिया. मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से पुरस्कृत आरपीएफ सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार जेना ने कहा कि सभी लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. शिविर में परिषद की महानगर अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, आदित्यपुर नगर मंत्री सौरभ पाठक, महानगर मंत्री अमन ठाकुर ने भी अपने वक्तव्य रखे. शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार और होम्योपैथी चिकित्सक डॉ रेणु शर्मा और डॉ जितेंद्र कुमार ने अमूल्य योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ambedkars-indian-constitution-is-the-best-of-all-texts-salkhan-murmu/">जमशेदपुर
: सभी ग्रंथों से सर्वश्रेष्ठ है अंबेडकर का बनाया भारतीय संविधान- सालखन मुर्मू शिविर को सफल बनाने में विभाग प्रमुख डॉ कमलेश कुमार कमलेन्दु, आयकर अधिकारी संतोष कुमार चौबे, भाजपा नेता निरंजन मिश्रा, राजमंगल ठाकुर, विष्णु नारायण सिंह, पंडित जयराम मिश्रा, शान्तनु चक्रवर्ती, प्रताप सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा. शिविर में 100 से अधिक जरूरतमंदों की स्वास्थ्य जांच की गई. इसमें होम्योपैथी और एलोपैथी दोनों पद्धति से मरीजों का इलाज किया गया. वक्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकलापों की चर्चा की और परिषद से कई समाजसेवी नेता निकल कर देश सेवा में लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : बाबा साहेब की 132वीं जयंती पर एबीवीपी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

Leave a Comment