Search

 
 
 

आदित्यपुर : बी 2 बी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो-2024 इंडोमैक शुरू

 
  • आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर परिसर में तीन दिनों तक चलेगा
  • एक्सपो में देशभर से करीब 20000 विजिटरों के आने की संभावना
  • करीब 600 करोड़ से भी अधिक के व्यवसाय की उम्मीद
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर परिसर में इंडोमैक बिजनेस सॉल्युशन्स द्वारा ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से तीन दिवसीय (2 से 4 फरवरी) बी 2 बी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो (इंडोमैक जमशेदपुर) का शुभारम्भ हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिले के डीसी रवि शंकर शुक्ला, आईएएस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जियाडा आदित्यपुर के रिजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एस एन ठाकुर, एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से हुआ. इसे भी पढ़ें : इलाहाबाद">https://lagatar.in/allahabad-high-court-refuses-to-ban-worship-in-vyas-basement-of-gyanvapi-campus/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट का ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में पूजा-पाठ पर रोक से इनकार
अतिथियों के अलावा एसिया के अन्य मेम्बरों एवं जाने-माने उद्यमियों की उपस्थिति में उक्त एक्सपो के बारे में डीसी रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि चूंकि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया देश का एक महत्तवपूर्ण एवं एशिया का सबसे बड़ा लघु उद्योग है. जहां बड़ी संख्या में छोटे, मझौले एवं बड़े उद्योग स्थापित हैं. इस तरह के इंडस्ट्रियल एक्सपो के आयोजन से देश-विदेश में इंडस्ट्री के क्षेत्र में नवीनतम बदलाव एवं नये-नये तकनीक से यहां के उद्योगपति रूबरू होंगे एवं टेक्नीकल जानकारी से एक दूसरे से अवगत होंगे. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/cabinet-meeting-concluded-under-the-chairmanship-of-new-cm-champai-soren-three-proposals-approved/">नये

सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न, तीन प्रस्ताव पर लगी मुहर
साथ ही जियाडा आदित्यपुर के रिजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन, एस एन ठाकुर एवं इंदर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इंडोमैक एक्सपो का आयोजन पिछले कई वर्षों से हम सभी के सहयोग से होता आ रहा है और इस तरह के आयोजन की समय-समय पर और अधिक आयोजन की आवश्यकता है. हम यथासंभव इस तरह के आयोजनकर्ताओं को हर संभव मदद करेंगे ताकि यहां के उद्योगों का और अधिक विकास हो सके एवं तकनीकी रूप से न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड के सभी उद्योगपति इसका लाभ उठा सकें. इसे भी पढ़ें : युवाओं">https://lagatar.in/death-of-youths-heartbeat-poonam-pandey-manager-confirmed/">युवाओं

के दिल की धड़कन पूनम पांडे की मौत, मैनेजर ने किया कंफर्म
उद्घाटन के अवसर पर इंडएक्सपो के निदेशकों ने कहा कि इस एक्सपो में देशभर से करीब 20000 विजिटरों के आने की संभावना है. करीब 600 करोड़ से भी अधिक के व्यवसाय की आशा है. यह एक्सपो शहर के सभी लघु एवं मध्यम उद्योगो के लिये अनेक अवसर प्रदान करेगा. इस इंडो मैक एक्सपो में विजिटर्स को मीतु तोयो, मेटल एआरसी, टेम्कोन, दर्शना इंडस्ट्रीज, कोयकी इंडिया, बिरला प्रिसिजन, ईएमएच क्रेन्स, एडॉर बिल्डिंग, हैको मशीनरी, एलएनटी, आईगस, क्रिएटिव फाइब्रोटेक, सिमफोनी, मल्टीटेक सिस्टम, सलजर इलेक्ट्रॉनिक्स, मेबा इंडिया, वेलमॉक इंटरनेशनल, वाईगोर वेल्डींग, इट टेक्नोलॉजी, राज पेट्रो, केना मेटल इंडिया, सुप्रीम टेक्नोलॉजी, आशा एब्लॉय, ट्रू पॉवर, सिगनोड सहित अन्य कम्पनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है. एक्सपो में उपकरणो एवं अन्य उपकरणो के बारे में विस्तृत जानकारी तथा इन प्रोडक्ट्स को रूबरू देखने व समझने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़ें : युवाओं">https://lagatar.in/death-of-youths-heartbeat-poonam-pandey-manager-confirmed/">युवाओं

के दिल की धड़कन पूनम पांडे की मौत, मैनेजर ने किया कंफर्म
यहां पर उन उपकरणों की बुकिंग पर डिस्काउंट भी दिया जायेगा, जिसका लाभ विजिटर्स एवं उद्योगपति उठा सकते हैं. जमशेदपुर एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में सारे देश में अपनी पहचान बना चुका है, एवं यहां पर मध्यम एवं बडे उद्योगो के लिये अपार संभावनाऐं हैं. इंडोमैक जमशेदपुर शहर की औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा. इंडस्ट्रियल व इंजीनियरिंग एक्सपो में देश विदेश की 150 से भी अधिक नामी कंपनियां अपने प्रोडक्टस एवं सर्विसेस का प्रदर्शन कर रही है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-mans-leg-amputated-after-being-hit-by-train-mmch-referred/">पलामू

: ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति का पैर कटा, MMCH रेफर
इस एक्सपो के आयोजन से जमशेदपुर शहर में एक जगह ही उद्योगों की आवश्यकता के लिए अनेक मशीने एवं टेक्नोलॉजी मिल सकेगी. इस एक्सपो में सभी विजिटर्स के लिये प्रवेश निःशुल्क रखी गयी है. एक्सपो को विजिट करने का समय 11 बजे से शाम 7 बजे तक का समय रखा गया है. इन्डोमैक बिज़नेस सोलूशन्स द्वारा भारत के अन्य शहरों नागपुर, हैदराबाद एवं चेन्नई में भी इंडोमैक इंडस्ट्रियल एक्सपो का आयोजन किया जाने वाला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही