Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 32 का खराब डीप बोरिंग प्लांट शीघ्र होगा चालू, पेयजल के लोग हैं परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 32 का खराब डीप बोरिंग प्लांट शीघ्र चालू होगा. डीप बोरिंग बनाने के लिए सोमवार से टेक्नीशियन काम पर लग गए हैं. बता दें कि वार्ड 32 के लोग बोरिंग खराब होने से पेयजल के लिए परेशान हैं. बता दें कि यह बोरिंग प्लांट पिछले एक साल से खराब पड़ा है. जिसके कारण रोड नंबर 16, 17, 20, 21, 22 के लोगों को पेयजल की समस्या जुझना पड़ रहा है. इस संबंध में पिछले दिनों आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद से मुलाकात कर बोरिंग चालू कराए जाने के मांग की थी. जिनके निर्देश पर सोमवार को नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार एवं राजकुमार पंडित ने बंद पड़े बोरिंग का स्थल निरीक्षण कर जांच की है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-inauguration-of-shiva-temple-pran-pratishtha-ritual-kalash-yatra-taken-out/">लातेहार

: शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ, निकाली गयी कलश यात्रा

बोरिंग को यथाशीघ्र चालू करने का किया जाएगा प्रयास

कनीय अभियंता ने बताया कि बोरिंग की गहराई कम है और जलस्तर काफी नीचे चला गया है इस कारण पुराने बोरिंग का चालू होना नामुमकिन है. कनीय अभियंताओं ने स्थल निरीक्षण के उपरांत कहा कि पुराने बोरिंग के बदले 4 इंच का नया बोरिंग कराने हेतु प्राक्कलन तैयार किया जाएगा एवं बोरिंग को यथाशीघ्र चालू करने का प्रयास किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, देव प्रकाश देवता, अरविंद कुमार, नितेश, अनिल मिश्रा, वशिष्ठ, राजू शर्मा, आकाश, नारायण पांडे, शुभम पांडे, रामाकांत शर्मा, राजीव आदि स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही