Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 3.5 करोड़ रुपये से होगा बड़ामारी पुलिया का निर्माण : सांसद

Adityapur (Sanjeev Mehta) : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के जन्म दिन के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेस प्रवक्ता सह इंटक के प्रधान महासचिव प्रकाश कुमार राजू ने शॉल ओढ़ाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. रांची आवास जाने के क्रम में मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा ने शनिवार की सुबह कांड्रा मोड़ पर 15 मिनट तक कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के बारे में विचार विमर्श किया. इसी दौरान प्रकाश राजू और समाजसेवी डॉ. जोगिंदर महतो ने कई गंभीर मुद्दों पर सांसद गीता कोड़ा और मधु कोड़ा को अवगत कराया. प्रमुख समस्याओं में कांड्रा जंक्शन में जो पूर्व में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव था उसको पुनः चालू करने के लिए आग्रह किया और कांड्रा मुख्य मार्ग से स्टेशन तक जर्जर सड़क को भी दिखाया और किसी भी फंड के माध्यम से यथाशीघ्र सड़क एवं नाली निर्माण के लिए आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-late-sillu-kalindi-memorial-cricket-tournament-begins-16-teams-participating/">आदित्यपुर

: स्वर्गीय सिल्लू कालिंदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 16 टीमें ले रही हिस्सा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने दोनों को धन्यवाद दिया

बताते चलें कि विगत कई वर्षों से मणिपुर बड़ामारी के बीच नाले पर एक पुलिया की मांग स्थानीय लोगों के लिए वहां के पूर्व पंचायत समिति सदस्य भीम हांसदा के द्वारा प्रकाश कुमार राजू के माध्यम से सांसद गीता कोड़ा और मधु कोड़ा से किया जा रहा था. सांसद ने बताया कि लगभग 3.5 करोड़ रुपये के मद से पुलिया का टेंडर हो गया है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के उपरांत कार्य प्रारंभ होगा. इस पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य भीम हांसदा ने सांसद गीता कोड़ा और मधु कोड़ा को धन्यवाद दिया. इस मौके पर कांग्रेस नेता दिवाकर मिश्रा, चन्दन मिश्रा, प्रदीप कुमार गुड्डू, देवाशीष महतो, भीम हांसदा, महेश कालिंदी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-got-an-ambulance-due-to-the-movement-of-yuva-adhikar-manch-expressed-gratitude/">चांडिल

: युवा अधिकार मंच के आंदोलन के कारण चौका को मिला एंबुलेंस, जताया आभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही