Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: गम्हरिया के नेंगटासाई में बाल होली मिलन समारोह आयोजित

Advertisement
Advertisement
Adityapur : ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन, एसके चिल्ड्रन फाउंडेशन व सुघर सिंह स्मृति सुकुमार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गम्हरिया प्रखंड के नेंगटासाई ग्राम में बाल होली मिलन समारोह ‘होली के रंग बच्चों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बच्चों का स्वागत विभिन्न रंग के गुलाल व चंदन लगाकर किया गया. उसके बाद नन्हे-मुन्हे बच्चों ने होली गीत, लोकगीत और कविता प्रस्तुत की. बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने आदि भेंट किए गए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-if-there-is-a-forest-then-there-is-life-if-the-forest-ends-then-life-also-ends/">किरीबुरु:

जंगल है तो जीवन है, जंगल खत्म तो जीवन भी खत्म

होली ज्ञान, उमंग, उत्साह व उल्लास का प्रतीक है

आकाश महतो और मनोज कुमार यादव ने कहा कि होली ज्ञान, उमंग, उत्साह व उल्लास का प्रतीक है. यह एक ऐसा महापर्व है जो मनुष्य को प्रकृति के साथ जीवनरस के आस्वादन का अवसर प्रदान करता है. बच्चों के साथ मिलकर मनाने से इसकी छटा और अधिक दर्शनीय बन गई. मौके पर माखन सिंह, पूर्व सैनिक प्रेम प्रकाश, राम सेवक, गीता राम, हिमांशु, अर्जुन, गौरव, हर्षित, अश्विनी, भुवनेश्वर, निकेता यादव, दीक्षा यादव, सृष्टि यादव समेत कई समाज सेवी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही