Search

 
 
 

आदित्यपुर : बैंक मैनेजर की मां ने इकलौते बेटे पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : केनरा बैंक आदित्यपुर शाखा के मैनेजर प्रीतम कुमार की मां थाना पहुंची और अपने इकलौते बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाई. करीब 73 वर्षीय महिला को राजद नेत्री शारदा देवी थाना लेकर आई थी. उन्होंने बताया कि कमला देवी सालडीह बस्ती में रहती है. इनके पति का नाम स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद है जो पटना जनगणना आफिस में कार्यरत थे. सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे के पास आदित्यपुर रहने आ गए थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-fierce-fire-broke-out-in-badshol-forest-burning-trees-and-plants/">बहरागोड़ा

: बड़शोल जंगल में लगी भीषण आग, जल रहे पेड़-पौधे

विधवा मां को किराए के मकान में रख कर छोड़ दिया है

उनकी कोरोना में मृत्यु हो गई. इनका पुत्र प्रीतम कुमार पति के मरने के बाद प्रताड़ित कर रहा था. पिता के जीवित रहते हुए पटना के लोहानीपुर का जमीन भी 12 लाख रुपये में पिता को बिना बताए बेच दिया था. अब अपनी विधवा मां को किराए के मकान में रख कर छोड़ दिया है और प्रताड़ित कर रहा है. इसकी सूचना पाकर महिला की पुत्री सविता प्रसाद जो बनारस में रहती है आकर अपनी मां को लेकर थाना पहुंची है. उसने कहा कि उसका भाई प्रीतम पेंशन का पैसा भी रख ले रहा है. बेटा प्रीतम केनरा बैंक आदित्यपुर शाखा में कार्यरत है. कमला देवी कहती हैं कि बेटा मारपीट करता है. बेटा शादीशुदा है पत्नी व एक बेटा भी है. आदित्यपुर पुलिस ने वृद्धा का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-parent-teacher-meeting-organized-in-bangla-department-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही