Search

 
 
 

आदित्यपुर : बैंक मैनेजर बेटे की मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बहन ने भाई पर दर्ज कराई प्राथमिकी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : केनरा बैंक आदित्यपुर शाखा के मैनेजर प्रीतम कुमार की मां 73 वर्षीय कमला देवी ने देर रात दम तोड़ दिया. इस मामले में कमला देवी की बड़ी बेटी सविता देवी ने थाना में अपने भाई प्रीतम के विरुद्ध मां का देखभाल नहीं करने, मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दें कि मंगलवार को बैंक मैनेजर की मां कमला देवी को राजद नेत्री शारदा देवी और महिला की बनारस से आई पुत्री सविता देवी मरणासन्न अवस्था में थाना लेकर पहुंची थी. तब महिला होश में थी और अपने इकलौता बेटा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही थी. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-girl-student-hanged-herself-in-shreya-girls-hostel-lalpur-police-engaged-in-investigation/">रांची

: लालपुर स्थित श्रेया गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगायी फांसी, पुलिस जांच में जुटी

 बेटा ने मां को किराए के मकान में अकेले छोड़ दिया था

राजद नेत्री शारदा देवी ने बताया कि कमला देवी सालडीह बस्ती में रहती है. इनके पति का नाम स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद है जो पटना जनगणना आफिस में कार्यरत थे. सेवानिवृत्त होने के बाद बेटे के पास आदित्यपुर रहने आ गए थे. उनका कोरोना में डेथ हो गया था. इनका पुत्र प्रीतम कुमार पिता के मरने के बाद मां को प्रताड़ित कर रहा था. उसने मां को एक किराए के मकान में अकेले छोड़ दिया था, जिसका देखरेख भी किराएदार के ही जिम्मे सौंप रखा था. वहीं उनकी पुत्री सविता ने बताया कि पिता के जीवित रहते पटना के लोहानीपुर का जमीन भी उसके भाई प्रीतम ने 12 लाख रुपये में पिता को बिना बताए बेच दिया था. वहीं विधवा मां को किराए के मकान पर रख कर छोड़ दिया है और प्रताड़ित कर रहा है. इसे भी पढ़ें :14">https://lagatar.in/iit-jam-admit-card-will-be-released-on-january-14/">14

जनवरी को जारी होगा आईआईटी जेएएम का एडमिट कार्ड

भाई पेंशन का पैसा भी रख ले रहा था - बहन

इसकी सूचना पाकर और मां की बदतर स्थिति को लेकर मंगलवार को वह बनारस से यहां आई है. स्थिति खराब देखकर वह अपनी मां को लेकर थाना पहुंची है. उसने कहा की उसका भाई प्रीतम पेंशन का पैसा भी रख ले रहा है. भाई प्रीतम केनरा बैंक आदित्यपुर शाखा में कार्यरत है. वह शादीशुदा है पत्नी व एक बेटा भी है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सविता देवी के लिखित बयान पर बेटा प्रीतम कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-husband-brutally-beat-wife-she-died/">किरीबुरू

: पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, हुई मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही