Search

आदित्यपुर : डिप्टी मेयर के होली मिलन में पहुंचे बन्ना, शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने का दिया संदेश

Adityapur : एस टाइप स्थित दुर्गा पूजा मैदान में नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी ने बुधवार की देर शाम होलीमिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे. उन्होंने आदित्यपुरवासियों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ होली खेलने की अपील की. उन्होंने फिल्म का गाना गुनगुनाते हुए कहा कि गिले शिकवे भूल के दोस्तों दुश्मन भी गले मिल जाते हैं, होली के दिन दिल खिल जाते हैं. मौके पर कांग्रेस नेता व छात्र नेता अजय सिंह, भाजपा नेता गणेश महाली, अमरनाथ ठाकुर, लालबाबू सिंह, उद्गम संस्था की संयोजक सोनिया सिंह पार्षदगण भारी संख्या समेत आसपास के गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ICJ">https://lagatar.in/ukraines-big-victory-in-icj-russia-ordered-to-stop-military-operation/">ICJ

में यूक्रेन की बड़ी जीत, रूस को सैन्य ऑपरेशन रोकने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//