Search

 
 
 

आदित्यपुर : कैंसर पीड़ित को बन्ना गुप्ता फैंस क्लब ने दिलवाई सीएम गंभीर योजना से आर्थिक मदद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बन्ना गुप्ता फैंस क्लब ने कैंसर पीड़ित को सीएम गंभीर योजना से आर्थिक मदद दिलवाई है, जिससे कैंसर पीड़ित मरीज का इलाज शुरू हुआ है. बता दें कि आदित्यपुर मांझी टोला के रघुनाथ गोप अपने पिता 70 वर्षीय शशिधर गोप कैंसर की बीमारी से परेशान है. रघुनाथ गोप ने बताया कि उनके पिता पीड़ित शशिधर गोप मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे. अब वे कैंसर से पीड़ित हो गए हैं. आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार के लोग उनका ढंग से इलाज नहीं करवा नहीं पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kolhan-human-rights-organization-submitted-memorandum-to-grp-regarding-the-safety-of-passengers/">आदित्यपुर

: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने जीआरपी को सौंपा ज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिता के इलाज हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से मदद मांगी थी. जिसके बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के लोगों को मेरे बारे में जानकारी हुई. उन्होंने संपर्क कर पिता को आर्थिक मदद दिलवाई. क्लब के अध्यक्ष संजीव सिंह बबुआ ने कहा कि शशिधर गोप की स्थिति जान हमने सरायकेला सिविल सर्जन से बात की. फिर खुद जाकर सीओ ऑफिस गम्हरिया से उनका आय प्रमाण पत्र बनवाया और सिविल सर्जन सरायकेला कार्यालय में उनके कागजात जमा करवाए. वहीं मंत्री से भी अनुरोध किया. रविवार को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत उनकी राशि रिलीज हो गई है और उनका इलाज सोमवार से मेहरबाई टाटा हॉस्पिटल में शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-byahut-kalwar-society-celebrated-the-birth-anniversary-of-lord-balabhadra/">जमशेदपुर

: ब्याहुत कलवार समाज ने मनाया प्रभु बलभद्र का जन्मोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही