Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: बन्ना गुप्‍ता ने रुकवाया आवास बोर्ड का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta): आवास बोर्ड की टीम शनिवार को आरआईटी थाना से सटे कृष्णानगर, जनता रो हाउस और रिक्शा कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी. यहां राजनीतिक दलों के साथ आम लोगों ने जमकर विरोध किया. बावजूद इसके आवास बोर्ड के सहायक अभियंता अतिक्रमण हटाने को डटे रहे. जिसके बाद बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के संरक्षक संजीव सिंह बबुआ ने कदमा स्थित आवासीय ऑफिस में इस बात की जानकारी मंत्री बन्ना गुप्ता को दी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-filed-an-appeal-in-dc-court-against-the-increase-in-the-fare-of-sairat-bazaar-shops/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार की दुकानों का भाड़ा वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने डीसी कोर्ट में दायर की अपील

बरसात के मौसम में अभियान को स्थगित करने की थी मांग

संजीव सिंह ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए बरसात के मौसम में इस अभियान को स्थगित करने की मांग की. जिसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने आवास बोर्ड के सचिव को तत्काल कार्रवाई रोकने का आदेश दिया. तब करीब साढ़े तीन बजे आवास बोर्ड के सहायक अभियंता दल बल के साथ वापस लौट गए. बबुआ सिंह ने अतिक्रमण हटाने की कारवाई रुकने के बाद कृष्णानगर के लोगों के बीच जाकर उनसे बात की. उन्हें बताया कि तत्काल अभियान को मंत्री बन्ना गुप्ता ने रुकवा दिया है. आपलोग अपना उग्र रूप छोड़ दें. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-minor-girl-raped-waiting-for-written-complaint-to-register-case/">घाटशिला:

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,  मामला दर्ज करने के लिये लिखित शिकायत का इंतजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही