Search

 
 
 

आदित्यपुर : मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए मंगलवार को गम्हरिया अंचल सह प्रखंड कार्यालय में एक बैठक अंचलाधिकारी मनोज कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. जिसमें नगर निगम और ग्राम पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सभी बूथ लेवल अधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-human-life-cannot-be-imagined-without-yoga-registrar/">जमशेदपुर

: योग के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती : कुलसचिव

7 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा डोर टू डोर कैम्पेन

बैठक में बताया गया कि 7 जुलाई से 21 अगस्त तक डोर टू डोर कैम्पेन कर मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम है कि नहीं यह सुनिश्चित करना है और अगर किसी का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है तो उनका नाम मतदाता सूची में अंकित करने के लिए उन्हें संबंधित फॉर्म भरवाकर जमा करवाना है. मंगलवार को आयोजित बैठक में नगर निगम क्षेत्र के जन प्रतिनिधि में पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, पार्षद नीतू शर्मा, सिद्धनाथ सिंह, डॉ. नथुनी सिंह, विक्रम किस्कू, पार्थो प्रधान आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही