Search

 
 
 

आदित्यपुर : टेंटोपोसी व नारायणपुर के पीडीएस दुकान का बीडीओ ने किया निरीक्षण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार ने गुरुवार को शिव शक्ति महिला समूह टेंटोपोसी एवं नारायणपुर के राशन दुकानदार तथा ऊपरदुगनी के राशन डीलर के केंद्र पर औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में शिव शक्ति महिला समूह टेंटोपोसी का दुकान बंद पाया. दुकान बंद पाये जाने पर पदाधिकारी ने उन्हें फटकार लगाई तथा स्पष्टीकरण मांगा. नारायणपुर स्थित धनंजय मुखी के दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान कार्डधारकों द्वारा अन्य निलंबित डीलर का भी राशन कार्ड एक ही दुकान में होने के कारण अधिक राशन कार्ड होने से राशन वितरण में आ रही समस्या से उन्हें अवगत कराया गया. इस पर निलंबित दुकान को नियमानुसार पुनः बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-tower-in-tribal-hamlet-of-nayagram-has-been-bad-for-months-villagers-worried/">चाकुलिया

: नयाग्राम के आदिवासी टोला में जल मीनार महीनों से खराब, ग्रामीण परेशान

कड़ी कार्रवाई की जाएगी

ऊपरदुगनी पंचायत के राशन डीलर के केंद्र पर औचक छापामारी में अनियमितता पाई गई . इसके संबंध में स्पष्टीकरण मांगी गई है. बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि संतोषप्रद स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि औचक छापामारी लगातार जारी रहेगी ताकि लाभुकों को उनके हक के अनुसार उचित खाद्यान्न का आवंटन हो सके. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-inaugurates-block-level-health-fair/">चाईबासा

: प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का सांसद ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही