Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बीएड कॉलेज फॉर एजुकेशन का सरकारी जमीन पर हुआ है निर्माण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड के उप प्रमुख कैय्याम हुसैन ने सरायकेला डीसी को पत्र लिखकर सरायकेला अंचल के विजय ग्राम स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन का निर्माण सरकारी जमीन पर होने की शिकायत की है. पत्र में उप प्रमुख ने कहा है कि सरायकेला के मौजा विजय में इस बीएड कॉलेज के तीन मंजिला भवन के निर्माण का आधा हिस्सा कॉलेज की अपनी जमीन पर तथा आधा हिस्सा सरकारी जमीन पर है. इसे भी पढ़ें : धनवार">https://lagatar.in/dhanwar-accusations-of-gross-irregularities-on-sensor-and-je-in-pond-restoration-work/">धनवार

: तालाब जीर्णोद्धार कार्य में संवेदक और जेई पर घोर अनियमितता के आरोप
उप प्रमुख ने कहा कि अगर उन्हें जिला स्तरीय न्यायालय से न्याय नहीं मिलता है तो वे इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय रांची में याचिका दायर करेंगे. उपप्रमुख ने कहा कि वे इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक बीएड कॉलेज के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इससे यह प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से बीएड कॉलेज का सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हुआ है. इसलिए वे आखिरी बार डीसी को पत्र लिख रहे हैं. अब वे शीघ्र उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही