Search

 
 
 

Adityapur : विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा ने आदित्यपुर में खोला कैम्प कार्यालय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खोला है. जिसका विधिवत उद्घाटन 19 अगस्त को हुआ. कैम्प कार्यालय का उद्घाटन नगर निगम के निवर्तमान मेयर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अरविंद सिंह एवं जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यालय उद्घाटन के उपरांत ज़िला अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से भाजपा को हमेशा ऐतिहासिक बढ़त मिलता आया है पर यहाँ के कार्यकर्ताओं को हमेशा किसी भी कार्य के लिए सरायकेला जाना पड़ता था जिससे उन्हें काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खुलने से यहाँ के कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान यहीं से किया जाएगा. हफ़्ते में तीन दिन इस कार्यालय में ज़िला के कोई ना कोई पदाधिकारी बैठेंगे और यहाँ के सांगठनिक कार्यों को देखेंगे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-raksha-bandhan-celebrated-in-crpf-camp-located-at-lodhai-gudri/">Chakradharpur

: गुदड़ी के लोढाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में मनाया गया रक्षा बंधन
नगर निगम के निवर्तमान मेयर ने कहा कि आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खुलने से क्षेत्र में संगठन को और मज़बूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को सरायकेला नहीं जाना पड़ेगा. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया की आदित्यपुर में भाजपा का कैम्प कार्यालय खुलने से हम लोग भी संगठन को ज्यादा समय दे पायेंगे. यहाँ के कार्यकर्ता आसानी से अपनी सांगठनिक कार्यों का निष्पादन कर पायेंगे. वहीं मौके पर ज़िला अध्यक्ष के द्वारा सभी मंडलों एवं मोर्चों के संगठन प्रभारियों की घोषणा भी की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री राकेश सिंह, रमेश हांसदा, बबलू सिंह, नीरू सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, ज़िला मंत्री मनोज तिवारी, आदित्यपुर मण्डल अध्यक्ष देवेश महापात्रा, आर आई टी मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह, अजय सिंह, संजीव सिंह, कृष्णा प्रधान, संजय सरदार, संजीव रंजन, प्रभु नाथ प्रसाद, ब्रह्मानंद झा, सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा, सूरज भोला, कृष्ण गोपाल पिंटू, महामंत्री अशोक सिंह, दुर्गा दास, संतोष साहा, प्रकाश, दीपक, धनंजय, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही