Search

 
 
 

आदित्यपुर : बेलडीह के युवक की पार्वतीपुर में हत्या

 
  • पिता ने दोस्तों पर दर्ज कराया प्राथमिकी, पुलिस जुटी जांच में
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआइटी थाना क्षेत्र के बोनडीह- कृष्णापुर स्थित डीएलडी कंपनी के पास झाड़ीनुमा जंगल में पुलिस को मंगलवार की सुबह एक युवक की लाश मिली है. मृतक युवक की पहचान बेल्डीह बस्ती निवासी सोनाराम केराई के रूप में हुआ है. पुलिस के अनुसार उन्हें ग्रामीणों ने आज सुबह सूचित किया कि यहां एक युवक की लाश पड़ी है. घटनास्थल पर जाकर देखने से प्रतीत हुआ कि पत्थर से उसके सर को कूच कर हत्या की गई है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दिया गया है. आरआइटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक मूल रूप से सोनुवा का रहने वाला है, उसके पिता का नाम माता केराई है जो बेलडीह बस्ती में रहकर मजदूरी का काम करता है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-rahul-sinha-inspected-evm-warehouse-gave-many-instructions/">रांची

: डीसी राहुल सिन्हा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
सोनाराम जिस मकान में रहता था वहां के लोगों से पता चला है कि मृतक अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था और शराब पार्टी भी की थी. संभवत: विवाद के बाद उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है.मृतक सोनाराम केराई आदित्यपुर में ही दैनिक मजदूरी करता था. इस हत्या का शक उसके फरार दोस्त पर है. आरोपी अबतक पुलिस की गिरफ्त से फरार है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तालाशी शुरू कर दी है. मामले में मृतक के पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. हालांकि इस हत्याकांड में किसी को नामजद नहीं बनाया गया है. पुलिस की माने तो जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही