Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया के लाभुकों को 4 महीने से नहीं मिला सरकारी राशन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिले के डीसी को राष्ट्रपति से श्रेष्ठ जिला होने का सम्मान मिल रहा है लेकिन गम्हरिया के जन वितरण प्रणाली के लाभुकों को 4 महीने से सरकारी राशन नहीं मिला है. यह आरोप जिले के लाभुकों ने लगाया है. कई लाभुकों ने आरोप लगाया है कि उनके हिस्से का राशन डीलर बाहर बेच देते हैं जिससे वे परेशान हो गए हैं. वहीं जिले के आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत न तो फोन उठाते हैं न ही इसकी शिकायत करने पर कोई कार्रवाई करते हैं. मामला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शिवनारायणपुर का है. जहां के ग्रामीणों को चार महीनों से सरकारी राशन नहीं मिला है. इस वजह से ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड सदस्य के मोहर पर पर्ची मिलती है, लेकिन राशन नहीं मिलता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-many-women-were-honored-on-family-welfare-day/">घाटशिला

: परिवार कल्याण दिवस पर कई महिलाओं को किया गया सम्मानित

प्रखंड कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पर शिवनारायणपुर के ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने कहा कि महीने के सरकारी राशन देने के बजाय पीडीएस डीलर नंदी गगराई लगातार आनाकानी और बदतमीजी कर उन्हें वापस लौटा दे रहे हैं. दिव्यांग लाभुकों को भी करीब चार महीने से अनाज नहीं मिल रहा है. वहीं कई लाभुकों ने आरोप लगाया कि उनके हिस्से का राशन डीलर बाहर बेच दे रहे हैं. इसकी शिकायत करने वे लोग प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास पहुंचे, लेकिन आपूर्ति पदाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं हैं. जिसके कारण वे मायूस होकर लौट गए. बता दें कि दो दिन पहले सरायकेला जिले के डीसी अरवा राजकमल को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा जनता के कार्य को निबटाने के लिए श्रेष्ठ जिला होने का सम्मान मिला है. जबकि जमीनी स्तर सच्चाई कुछ और ही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही