Search

 
 
 

आदित्यपुर : छऊ महोत्सव को लेकर सरायकेला में हुई भैरव पूजा

 
  • एसडीओ ने निभाई जजमान की भूमिका, 8 अप्रैल को शुभघट
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव को लेकर आज विधिवत भैरव पूजन सम्पन्न हुआ. इसमें यजमान के रूप में एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने भूमिका निभाई. इस अवसर पर छऊ कलाकार, कलाप्रेमी, भक्त श्रद्धालु सभी भैरव (जगत नर्तक) पूजा स्थल पर मौजूद रहे. खरकाई नदी तट पर स्थित प्राचीन भैरव पीठ स्थली में विधिवत भैरव देव की पूजा अर्चना हुई. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-jail-prisoner-died-in-rims-the-prisoner-had-shot-and-killed-his-cousin/">पलामू

जेल के कैदी की रिम्स में मौत, चचेरे भाई की गोली मारकर की थी हत्या
इस अवसर पर प्राचीन छऊ नृत्य आखड़ा के रूप में परिचित भैरव पीठ स्थली में भक्ति सौहार्द का माहौल बना रहा. राजकीय छऊ कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन पटनायक, पूर्व इंस्ट्रक्टर विजय साहू सहित कलाकार, कला प्रेमी पूजा की रस्म को सफल करने में सक्रिय रहे. बता दें कि 8 अप्रैल को भक्तों द्वारा शुभघट का लाया जाएगा जिसके बाद विधिवत छऊ महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही