Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राधा कृष्ण मंदिर में भजन संध्या आयोजित

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 10 स्थित राधा कृष्णा मंदिर में बाबा म्यूजिकल ग्रुप कदमा के कलाकारों द्वारा भजन संध्या एवं झांकी आयोजित की गई. कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. भगवान कृष्ण के छठी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में पुरेंद्र नारायण सिंह ने एक सोहर "सोने के कटोरिया में दूध भात, गोदिया कन्हैया पूत हे" गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एसडी प्रसाद, देव प्रकाश देवता, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-mp-representatives-inspected-the-incomplete-hostel-building-of-kgbv/">राजनगर

: केजीबीवी के अधूरे छात्रावास भवन का सांसद प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

मीरूडीह को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करेंगे - पुरेन्द्र

बता दें कि 24 अगस्त को दूधनाथ सिंह एवं उनके टीम द्वारा दोपहर से शाम तक सोहर एवं बधाई संगीत प्रस्तुत किया गया. शाम 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मंदिर परिसर में महाभोग का वितरण हुआ. मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वे स्थानीय लोगों के प्रयास से मीरूडीह को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करेंगे और जमशेदपुर के नार्दर्न टाउन जैसा बनाएंगे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-one-accused-arrested-for-assaulting-bsf-jawan/">लातेहार

: बीएसएफ जवान के साथ मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्याओं के खिलाफ संघर्ष में साथ देने की अपील

उन्होंने मीरूडीहवासियों को एकजुट होकर जन समस्याओं के खिलाफ संघर्ष में सदैव साथ देते रहने की अपील की. उन्होंने लोगों को भगवान कृष्ण की तरह अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों का साथ देने की भी अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभास कुमार झा, मुकेश गिरी, उपेंद्र प्रसाद, अभिनंदन शर्मा, सुशील कुमार झा, सूरजभान पाल, रवि श्रीवास्तव, विकास कुमार सिंह, भोला सिंह, विमल ठाकुर, मनोज झा, पिंटू मिश्रा, हरिकेश चौबे, रोशन झा, टुनटुन झा सहित अन्य सक्रिय रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही