Search

 
 
 

Adityapur : भारत बंद समर्थकों ने टोल ब्रिज किया जाम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारत बंद का आदित्यपुर में सुबह-सुबह मिला-जुला असर दिखा. बंद समर्थकों ने अहले सुबह टोल ब्रिज जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए सुझाव के विरोध में बुधवार को एससी एसटी संगठनों ने भारत बंद बुलाया है. इसको लेकर आज आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति और झामुमो के सदस्यों ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-candle-march-in-protest-against-the-rape-and-murder-of-a-female-doctor/">Kiriburu

: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
इस दौरान मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद को जेबीकेएसएस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन दिया है. इन संगठनों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सारे काम काज को बंद रखने का आह्वान किया है. बंद समर्थक नेताओं ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण करके अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है. इसका हम सब विरोध कर रहे हैं और आज इसी मुद्दे को लेकर देशभर के संगठन भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही