Search

 
 
 

आदित्यपुर : भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे – पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर ओड़िया मध्य विद्यालय, आदित्यपुर में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. साथ ही विद्यालय में संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पांचवें दिन हरियाली हेतु पुरेंद्र नारायण सिंह ने पौधे लगाए. शिक्षक दिवस के अवसर पर बायजू द्वारा आयोजित शैक्षणिक प्रतियोगिता में अव्वल आए 3 छात्राओं को बाईजू की ओर से स्कूल बैग एवं वाटर बोतल प्रदान कर मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया. [caption id="attachment_411455" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Purendra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छात्रों को पुरस्कृत करते व पौध वितरण करते हुए मुख्य अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-84-retired-teachers-honored-on-teachers-day/">चक्रधरपुर

: शिक्षक दिवस पर 84 सेवानिवृत्त शिक्षक किए गए सम्मानित

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये

इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति किये गये. अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक हमें अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं. उन्होंने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान असंभव है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे. उन्होंने ओड़िया मध्य विद्यालय में आठवीं के रिजल्ट में 99% छात्र-छात्राओं के सफलता पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यहां के शिक्षकों के कड़ी मेहनत और लगन से अगले वर्ष ओड़िया मध्य विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत होगा. कार्यक्रम में कुमार विपिन बिहारी प्रसाद सहित स्कूल की शिक्षिकाएं किरण रजक, नमिता कुंभकार, संजू कुमारी, प्रमिला कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुचित्रा कुमारी, नंदिता दास, पूर्णिमा आचार्या, सुमन कुमारी, अनीता पात्रो, रंजीता राउत, रश्मि महत्ता आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही