Search

 
 
 

आदित्यपुर : भारतीय जनता पार्टी ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान के तहत आरआईटी मंडल आदित्यपुर दो के अध्यक्ष अमितेश अमर के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत मंडल में निवास करने वाले गणमान्य के घरों में जाकर उन्हें केंद्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट भेंट किया जा रहा है. बुधवार की चलाए गए जन सम्पर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, राजेश चौधरी, शैलेश शर्मा, सिमरन मेहरा, राकेश प्रधान, मिंटू पांडे आदि ने जन सम्पर्क चलाया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-will-publish-the-names-of-48-big-defaulters-in-hoardings/">आदित्यपुर

: नगर निगम 48 बड़े बकाएदारों का नाम होर्डिंग में करेगा प्रकाशित

शहर के गणमान्य लोगों से मिले

भाजपाइयों ने मंडल के गणमान्य डाक विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी केके श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर बीके चतुर्वेदी, एनआईटी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बी कुमार, टाटा स्टील के प्रोजेक्ट मैनेजर एनके शर्मा, प्रोफेसर कामेश्वर प्रसाद, समाजसेवी मोहनलाल सरावगी, राज किशोरी राय के घर जाकर संपर्क कर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 9 वर्षों के कालखंड की पुस्तक भेंट की. सभी गणमान्य से आग्रह किया गया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मतदान करें तथा तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देश का दायित्व सौंपे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-potholes-and-sharp-stones-have-emerged-the-road-villagers-are-upset/">बहरागोड़ा

: सड़क पर उभरे हैं गड्ढे और नुकीले पत्थर, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही